विक्टोरिया इंटर कॉलेज आगरा नगर के सुप्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, न्यायवेता एवं जननायक श्रद्धेय पंडित अयोध्यानाथ कुंजरु ने इस विद्यालय की स्थापना सन १८६३ में की थी उस समय देश में महारानी विक्टोरिया का शासन काल था अतः उन्हीं के नाम पर विक्टोरिया हाई स्कूल रखा जो आज विक्टोरिया इंटर कॉलेज के नाम से चल रहा है उसी समय से यह विद्यालय आगरा के श्रेष्ठतम एवं प्राचीनतम विद्यालयों में अपनी गणना करता आया है उनकी मृत्यु के बाद उनके योग्य पुत्र ने इसमें चार चांद लगा दिए लेकिन उनकी मृत्यु ने इसके हृदय को एक दम हिला दिया तदुपरांत पंडित राजनाथ गुरु जी ने विद्यालय का कुशल संचालन किया उनके देहांत ने हम सब को विचलित कर दिया इनकी मृत्यु से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई उनके वंशानुक्रम में किसी ने भी विद्यालय के उत्थान व रख-रखाव में उचित ध्यान नहीं दिया जिससे विद्यालय का स्वर्णिम व गरिमामयी इतिहास कुछ काल के लिए कलुषित हो गया इसी बीच डॉ राजेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी जी ने कार्यभार संभाला, लेकिन प्रबंध तंत्र से मन-मुटाव के कारण इन इन्हें कार्यमुक्त होना पड़ा विद्यालय के जीर्णोद्धार तथा उनके स्वर्णिम गौरव की पुनः स्थापना का स्वप्न जो विद्यालय ने सजो रखा था
वह अप्रैल 2000 में श्री अम्बरीश नारायन माथुर जी के कुशल नेतृत्व में प्राप्ति की ओर विद्यालय अपने पुरातन गौरव को प्राप्त कर सफलता के नए आयाम रच रहा था कि काल के क्रूर हाथों ने सन 2003 में हमसे उस कुशल प्रबंधक को छीन लिया तत्पश्चात श्री सचिन श्रीवास्तव प्रबंधक हुए उनके बाद 31 मार्च, 2005 में श्री अशोक कुमार भारद्वाज एडवोकेट कॉलेज के प्रबंधक बने इसके बाद वर्ष २०१६ में श्री कौशल कुमार शर्मा प्रबंधक बने इनके त्यागपत्र के उपरान्त डॉ शलव शर्मा प्रबंधक बने, श्री मोहन सिंह प्रधानाचार्य एवं डॉ शलव शर्मा प्रबंधक जी के नेतृतव में विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है